Header Banner

माल में फोरम जस्ट डांस-2 का फाइनल

BY — June 3, 2019

उदयपुर। फोरम सेलिब्रेशन माल जस्ट डांस सीजन-2 का फिनाले अलग-अलग केटेगरी के ऑडिशन में चुने हुए बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ। आडिशन में चुने गये प्रतिभागियों ने ग्रांड फिनाले काम्पिटिषन हेतु माल में मौजूदा दर्षकों के सामने धमाकेदार परफोर्म किया।

सोलो डांस के 10 से 15 वर्ष में प्रथम एंजल सुखवानी, द्वितीय हिमाक्षी लोहार, तृतीय विनित माथुर एवं 16 वर्ष से अधिक में प्रथम तनिष्का सूत्रकार, द्वितीय स्वराज सिंह, तृतीय काव्या दीक्षित और ग्रुप डांस केटेगरीज में प्रथम सदा डांस ग्रुप, द्वितीय जितेंद्र डांस ग्रुप व तृतीय जीडीसीए ग्रुप रहे। दोनों केटेगरी के सभी विजेताओं को फाॅरम सेलिब्रेषन माॅल की ओर से ट्राॅफी, सर्टिफिकेट एवं गिफ्ट वाउचर प्रदान किये गये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply