Header Banner

3 कक्षाओं के निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

BY — June 23, 2019

उदयपुर। राउंड टेबल इंडिया द्वारा आज निकटवर्ती गाँव बेदला स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में सवा सोलह लाख की लागत से बनाये जाने वाले बनाये जाने वाले 3 कक्षाओं एवं 1 टायलेट ब्लॅाक का भूमि पूजन किया गया।

चेयरमैन तिलक कटारिया ने बताया कि इसमें 60 बेंचेस का भी दान किया जायेगा। इस अवसर पर हुसैन मुस्तफा, सौरभ जैन, परितोष मेहता, सीमान्त अग्रवाल, अजय आचार्य, अक्षत बापना, अनीश चैधरी, अर्पित लोढ़ा, मनन नाहर, प्रतीक नाहर एवं प्रतुल देवपुरा उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply