Header Banner

अमरखजी में पौधरोपण से नए सत्र की शुरूआत

BY — July 1, 2019

उदयपुर। रोटरी क्लब पन्ना द्वारा आज अपने नये सत्र की शुरूआत अमरख जी महादेव मंदिर प्रागण में पौधरोपण से की। जहां पर आशापालव, नीम व बोटलपाम के 100 पौधे लगाकर इसे हरा भरा बनाने का संकल्प लिया।

क्लब अध्यक्ष अशोक पालीवाल ने बताया कि अमरख जी महादेव मंदिर के टस्टी सुखां महाराज, मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक अशोक कुमावत, अम्बेरी के संरपच प्रभुदास, रोटरी क्लब पन्ना के फाउण्डर अध्यक्ष भानूप्रतापसिंह धायभाई, अध्यक्ष राकेश सेन, प्रवीण जोशी, अशोक पालीवाल, आशा पालीवाल, दिनेश सेन व निखिल सेन के नेतृत्व में पोधरोपण सम्पन्न हुआ। रोटरी क्लब पन्ना सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि पौधरोपण का अभियान व पर्यावारण की रक्षा के लिये जागरूकता अभियान जारी रहेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply