• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
No Result
View All Result

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

Print Friendly, PDF & Email
Print Friendly, PDF & Email
Home Featured

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा रिकाॅर्ड सीसा एवं चांदी उत्पादन

admin by admin
July 31, 2019
in Featured
0
हिन्दुस्तान जिंक द्वारा रिकाॅर्ड सीसा एवं चांदी उत्पादन
76
SHARES
1.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

विश्व के अग्रणी चांदी उत्पादकों में शामिल
हिन्दुस्तान जिं़क की 53वीं वार्षिक आम सभा

उदयपुर। विश्व की अग्रणी एवं भारत की एकीकृत जस्ता-सीसा एवं चाँदी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिं़क के प्रधान कार्यालय के सभागार में कंपनी की 53वीं वार्षिक आम बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए वार्षिक आम बैठक की चेयरमैन किरण अग्रवाल ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में कम्पनी का रिकाॅर्ड निष्पादन रहा है।

वर्ष के दौरान भूमिगत खदानों के रिकाॅर्ड निष्पादन से चैतरफा सुधार के साथ रिकाॅर्ड उत्पादन रहा है, जिससे खनित धातु का उत्पादन 936,000 टन हुआ जो 29 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वािर्षक आम बैठक एवं हिन्दुस्तान जिं़क की चेयरमैन श्रीमती किरण अग्रवाल ने शेयरधारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी का रिपोर्टाधीन वर्ष 2018-19 में एक मजबूत प्रदर्शन निष्पादित रहा है। कंपनी अब भूमिगत खनन से 100 प्रतिशत उत्पादन कर ही हैं तथा कंपनी की 1.2 मिलियन टन प्रति वर्ष खनन परियोजनाएं लगभग पूर्ण हैं, जिससे इस वर्ष या आने वाले वर्ष में उच्च उत्पादन वृद्धि सुनिश्चित होगी। कंपनी ने 1.35 मिलियन टन तक विकास के अगले चरण के लिए विस्तृत कार्य शुरू कर दिया है। डिजिटलाईजेशन कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है और उत्पादकता बढ़ाने, सुरक्षा में सुधार एवं लागत में कमी करने के लिए इसकी क्षमता का फायदा उठाने के प्रयास जारी हैं। विश्व स्तरीय कंपनियों के बीच पर्यावरण में डॉव जोन्स सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स द्वारा हिन्दुस्तान जिं़क को विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ मान्यता प्रदान की गई है। श्रीमती किरण अग्रवाल ने कहा कि मुझे कंपनी द्वारा सामुदायिक विकास के प्रति समर्पित भावना से किये गये प्रयासों पर बहुत गर्व है जिससे कंपनी के परिचालन इकाइयों के आस-पास के क्षेत्रों में तीन में से दो घरों को प्रभावित किया है और कंपनी उन लोगों तक पहुंचने के अपने प्रयासों को बढ़ा रही हैं जिन्हें अपने जीवन को बेहतर बनाने और अपने सपनों को साकार करने के लिए मदद की जरूरत है।
सुनील दुग्गल ने शेयरधारकों को सबोधित करते हुए कहा कि वर्ष के दौरान अयस्क में सीसा धातु की उच्च उपलब्धता, पायरो-मैटलर्जीकल स्मेल्टर की रेट्रोफिटिंग तथा बेहतर सिल्वर ग्रेड से सीसा धातु एवं चांदी धातु का क्रमशः 198,000 टन एवं 679,000 टन उत्पादन हुआ जो अब तक का सर्वाधिक है। वर्ष के दौरान जस्ता धातु का उत्पादन 696,000 टन हुआ है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019 में 79 प्रतिशत बाजार नियंत्रण के साथ हिन्दुस्तान जिं़क भारत की सबसे बड़ी जस्ता उत्पादक कंपनी है। हिन्दुस्तान जिं़क विश्व की अग्रणी चांदी उत्पादकों में से एक है तथा 2018 में वैश्विक चांदी उत्पादकों में कंपनी को 9वीं रैंक मिली है। कंपनी का हर वर्ष रैंकिंग में सुधार, रिकाॅर्ड खदान उत्पादन, चांदी के प्रचुर डिपोजिट्स तथा संवर्धित रिकवरिज़ पर ध्यान केन्द्रित रहेगा जिससे आगामी 2-3 वर्षों में विश्व की सर्वोच्च 3 चांदी उत्पादकों में शामिल हो होगी।
चालू वर्ष के दौरान 1.2 मिलियन टन खनित धातु क्षमता को हासिल करने के लिए की गई डिजाइन के अनुसार परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर हैं। मुझे यह बताते हुए अति प्रसन्नता है कि वर्ष के दौरान कंपनी की भूमिगत खदानों में सर्वाधिक वृद्धि हुई है। रामपुरा-आगुचा खदान में 60 प्रतिशत अधिक उत्पादन हुआ है, सिंदेसर खुर्द और राजपुरा-दरीबा खदानों में 20 प्रतिशत अधिक जबकि जा़वर की खदानों में 30 प्रतिशत से अधिक उत्पादन हुआ है। कंपनी ने सिंदेसर खुर्द और ज़ावर में नई मिलों सहित कई नई परियोजनाएं, सिंदेसर ख़ुर्द और रामपुरा आगुचा में पेस्ट फिल प्लांट्स तथा सिन्देसर खुर्द खदान में शाफ्ट को चालू किया है। रामपुरा आगुचा में एक आधुनिक मध्य-शाफ्ट लोडिंग से सामग्री का परिवहन शुरू हो गया है तथा अगले 3-4 महीनों में शाफ्ट प्रचालन पूर्णरूप से चालू हो जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कंपनी की खदानें अब हमेशा के लिए वेंटिलेशन समस्याओं से लगभग मुक्त हो गई है, क्योंकि नए वेंटिलेशन सिस्टम चालू किए जा चुके है। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने उत्कृष्ट उत्पादकता के लिए खदानों में उच्च क्षमता वाले उपकरण स्थापित किये है।
कंपनी का 10,747 करोड़ रुपये ईबीआईटीडीए के साथ मजबूत वित्तीय निष्पादन रहा है तथा शेयरधारियों को 20 रुपये प्रति शेयर लाभांश के रूप में 10,188 करोड़ रुपये का भुगतान किया है जो वर्ष के दौरान औसत शेयर मूल्य के आधार पर 7 प्रतिशत के बराबर लाभांश है। कंपनी ने राॅयल्टी, करों और लाभांश के माध्यम से सरकारी खजाने में 11,563 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।
दुग्गल ने शेयरधारियों कोे बताया कि कंपनी एक जिम्मेदार नेचुरल रिसोर्स के रूप में, ज़ीरो हार्म, ज़ीरो वेस्टेज और ज़ीरो डिस्चार्ज के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। ग्लोबल मेटल एण्ड माइनिंग पीयर्स में डाॅव जोन्स सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स 2018 द्वारा हिन्दुस्तान जिं़क को समग्र सस्टेनेबिलिटी में 5वीं तथा पर्यावरण श्रेणी में पहली रैंक दी गई है। तकनीकी विकास से अपशिष्ट जल के उपयोग में बढ़ोतरी, कार्बन और लैंड फुटप्रिंट में निरंतर कमी और अपशिष्ट उत्पादन को कम करने की दिशा में कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
कंपनी ने सौर ऊर्जा क्षमता गत वर्ष में 16 मेगावाट से उत्पादन बढ़ाकर 39 मेगावाट की है कंपनी ने रामपुरा-आगुचा में डंप कचरे से 22 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन संयंत्र चालू किया है। कुल मिलाकर, कंपनी ने सौर ऊर्जा के लिए 190 एकड़ बंजर भूमि का उपयोग किया है। कंपनी ने चालू वर्ष में सौर ऊर्जा फुटप्रिंट को 35 मेगावाट और बढ़ाने की योजना है। हिन्दुस्तान जिं़क ने उदयपुर में 25 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किया है तथा नगरपालिका सीवेज के उपचार के लिए एसटीपी क्षमता को 45 एमएलडी तक ले जाना है जिससे उदयपुर शहर के आधे से अधिक सीवेज का ट्रीटमेंट हो सकेगा। एक और 15 एमएलडी एसटीपी पर कार्य चला रहा है।
कंपनी वेस्टेज भार को कम करने के लिए स्मेल्टर से वेस्टेज का नवीन रूप से उपयोग कर रही है। वित्तीय वर्ष 2019 में, सीमेंट विनिर्माण और सड़क निर्माण में 300,000 मीट्रिक टन से अधिक स्लैग का उपयोग किया गया, 13,000 मीट्रिक टन जैरोसाइट का सीमेंट उद्योग में उपयोग किया गया जबकि 70,000 मीट्रिक टन से अधिक जैरोसाइट और जैरोफिक्स का उपयोग सड़क निर्माण परियोजना में किया गया है।
वार्षिक आम बैठक की चेयरमैन शेयरधारियों को अवगत कराया कि निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत समुदायों का विकास कंपनी की सफल यात्रा का एक अभिन्न अंग है। कंपनी अपनी इकाइयों के आस-पास 189 गांवों में सराहनीय कार्य कर रही है और उन क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान केन्द्रित कर रही हंै जो राष्ट्र हित के लिए महत्वपूर्ण हैं जैसे शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं जल, कृषि, खेल और सामुदायिक विकास, सीमांत समावेश के साथ जमीनी स्तर पर विकास हेतु सुनिश्चित है। सीएसआर गतिविधियों के तहत कंपनी का निवेश 42 प्रतिशत बढ़कर 130 करोड़ रुपये हो गया है जिससे लगभग 500,000 लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
सभा में वार्षिक आम बैठक एवं हिन्दुस्तान जिं़क की चेयरमैन किरण अग्रवाल, हिन्दुस्तान जिं़क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेषक श्री सुनील दुग्गल के अतिरिक्त, मुख्य वित्तीय अधिकारी स्वयं सौरभ, कंपनी के निदेषक मण्डल में निदेषक ए.आर. नारायणस्वामी, अरूण टोडरवाल, महामहिम राष्ट्रपति के प्रतिनिधि बी.डी. सप्कले तथा कंपनी सचिव राजेन्द्र पण्डवाल उपस्थित थे। चेयरमैन ने हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड की ओर से समस्त शेयरधारियों, ग्राहकों, आपूर्तिकारों, कर्मचारियों, सरकारों, मान्यता प्राप्त यूनियन तथा हमारी प्रचालन इकाइयों के आस-पास रह रहे समुदायों द्वारा मिल रहे सत्त सहयोग सहकार एवं विश्वास के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: Featuredhind zinc udaipur
Share30Tweet19Send
Previous Post

आडियो वीडियो से 28 चिकित्सा शिक्षकों को प्रशिक्षण

Next Post

इंटर स्कूल ड्राइंग प्रतियोगिता में सेंट एंथोनी स्कूल ने मारी बाज़ी

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

by admin
March 5, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

कंपनी का यूएस स्थित, मनोनित आर1 इंस्टीट्यूशन, वर्जीनिया टेक के साथ सहयोगसाइंटिफिक रिसर्च और ग्लोबल एकेडमिक पार्टनरशिप के जरिए मेटलर्जिकल कैपेबिलिटी को मजबूत करना उद्धेश्यउदयपुर। विश्व की सबसे...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

by admin
March 2, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

भारत के मेटल और माइनिंग सेक्टर में सबसे अधिक और एकमात्र उपलब्धिमेटल और माइनिंग में महिलाओं को स्पॉटलाइट करने के लिए 25 दिन का ‘शी नोज द ग्राउंड...

Read more

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

by admin
February 28, 2026
0
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

सेलिब्रिटी सिंगर मधुबन्ति बागची करेगी लाइव परफॉर्मउदयपुर। मेवाड़ अपनी मस्ती भरी होली के लिए जाना जाता है। इस बार कुम्भलगढ़ में परशुराम गुफा मार्ग पर स्थित काननवास रिसोर्ट...

Read more

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

by admin
February 27, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

उदयपुर में 3 हाई-टेक लैब्स स्थापित, राजस्थान के 76 से अधिक राज स्ककीय स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं और तकनीक के जरिए शिक्षा में उन्नयनउदयपुर। भारत की एकमात्र और...

Read more

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

by admin
February 24, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

डीजीएमएस के तत्वावधान में 25वीं त्रिपक्षीय समिति की बैठकखान सुरक्षा महानिदेशालय उदयपुर के तत्वाधान में हिंदुस्तान जिंक द्वारा 25वीं त्रिपक्षीय समिति बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक...

Read more
Next Post
इंटर स्कूल ड्राइंग प्रतियोगिता में सेंट एंथोनी स्कूल ने मारी बाज़ी

इंटर स्कूल ड्राइंग प्रतियोगिता में सेंट एंथोनी स्कूल ने मारी बाज़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

March 5, 2026
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

March 5, 2026
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

March 2, 2026

उद्योगों के विकास में बनेगा मील का पत्थर राइटेक्स : मुकेश माधवानी

February 28, 2026
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

February 28, 2026
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

February 27, 2026

दीक्षांत समारोह में एजुकेट गर्ल्स ने प्रगति शिक्षार्थियों को किया सम्मानित

February 26, 2026

प्रायोजित स्‍थान

July 2019
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
« Jun   Aug »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?