Header Banner

वरिष्ठजनों के साथ भजन संध्या का आयोजन

BY — August 26, 2019

उदयपुर। लायन्स क्लब उदयपुर एलिट द्वारा तारा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें हर व1द्धजन उन पर नाच उठा।

क्लब अध्यक्ष नितिन शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में सुमित शर्मा, सुमन मिश्रा, मीनाक्षी शर्मा, मीरा शर्मा एवं पार्टी ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी सभी 70 वृद्धो ने आनन्द लिया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष अखिलेश जोशी की आधिकारिक यात्रा सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर क्लब सचिव अशोक चौधरी, कोषाध्यक्ष संदीप गोयल, कुसुम गोयल, ओम अग्रवाल, वीना अग्रवाल, वंदना शुक्ला, ज्योति प्रकाश कुमावत, रेणु कुमावत एवं परिजन उपस्थित रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply