Header Banner

रोजगार क्षमता पर कार्यशाला

BY — September 28, 2019

पेसिफिक होटल प्रबंधन संस्थान के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता शिवा शर्मा आईआईएलएम संस्थान, जयपुर के सहायक प्राध्यापक थे।

शिवा शर्मा ने विद्यार्थियों को ‘‘रोजगार क्षमता व तनाव प्रबंधन‘‘ के गुर सिखाए। उन्होने बताया कि होटल व्यवसाय काफी व्यस्त व्यवसाय हैं उसमें कार्य करने के लिए किस तरह मानसिक दबाव को दूर करके कार्य किया जा सकता है। साथ ही किस तरह नयी जगह कार्य करने के लिए जो रोजगार क्षमता चाहिए उसका भी विकास किया जा सकता है।
संस्थान निदेशक श्री विनोद कुमार सिंह भदौरिया ने बताया कि आज के समय में छात्र-छात्राओं को पढाई व रोजगार का पूरा तनाव रहता है इसलिए संस्थान द्वारा ऐसी कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसके द्वारा विद्यार्थियों का तनाव दूर करके उनको होटल व्यवसाय के लिए प्रेरित किया जा सके।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply