Header Banner

सनराईज इंस्टीट्यूशंस में ‘एन्ट्रेजा-2012’ फेस्ट 21 से

BY — April 11, 2012

उदयपुर। सनराईज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के फेकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग की ओर से इंटर कॉलेज फेस्टी एन्ट्रेजा का आयोजन 21-22 अप्रेल को किया जाएगा। ग्रुप के चेयरमैन हरीश राजानी ने बताया कि पहले दिन 21 अप्रेल को आर्टिस्टिक इवेन्ट्स में कोलाज, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट , फेस पेन्टिंग और एडमेकिंग प्रतियोगिताएं होंगी।

इसी प्रकार टेक्नीकल इवेन्ट्स में ब्रिज मेकिंग, ब्रेक द कोड, मॉडल मेकिंग, ऑर्बिटल मोशन कार्यक्रम होंगे। दूसरे दिन 22 अप्रेल को कल्चरल इवेन्ट्स  में वन एक्ट प्ले, ग्रुप बैंड, फैशन शो एवं डांस कार्यक्रम होंगे। साथ ही लिटरेसी इवेन्ट्स  में डिबेट, एक्स,टेम्पेर, ड्रामा और पॉयट्री रिसाइटिंग स्पर्धा होगी।
ग्रुप की प्रशासनिक अधिकारी डॉ. स्वीटी नारंग ने बताया कि दो दिवसीय इस आयोजन के प्रति छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह है। सभी कार्यक्रम बारी माता मंदिर के पास उमरड़ा स्थित कॉलेज परिसर में होंगे। आयोजन के लिए कई आकर्षक पुरस्कार स्टार ऑफ द एन्ट्रेजा, बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड, बेस्ट टीम अवार्ड दिए जाएंगे। आयोजन को मिराज ग्रुप, पीवीआर सिनेमाज और 94.3 माई एफएम का भी सहयोग मिला है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply