Header Banner

स्वच्छ भारत पर चित्रकला प्रतियोगिता

BY — November 27, 2019

उदयपुर। राउण्ड टेबल इंडिया व लेडिज सर्किल इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे आरटीआई वीक के पंाचवें दिन आज बड़ी स्थित गोद लिये गये विद्यालय में बच्चों के लिये स्वच्छ भारत पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 200 से अधिक बच्चों ने भाग लेकर अपनी कल्पनाओं को कागज पर उकेरा।

टेबलर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेताओं व 2 को संात्वना पुरूस्कार प्रदान किये गये। बच्चों को पेन्टिंग के लिये कलर दिये गये। इस आयोजन में प्रतीक खुराना, ज्योति कटारिया, सीमांत अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, मोहित सिंघवी, श्वेता दुबे सहित अनेक सदस्य व सदस्याएं मौजूद थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply