Header Banner

रविवार के कारण मेले में उमड़ी भीड़

BY — December 15, 2019

सर्दी के चलते उनी वस्त्रों की हुई खासी बिक्री
उदयपुर। नगर निगम प्रांगण में चल रहे खादी मेले में आज रविवार होने के कारण खासी भीड़ रही। मेले में पैर धरने तक की जगह नहंीं थी।

मेला संयोजक गुलाबसिंह गरासिया ने बताया कि इन दिनों शहर में पड़ रही सर्दी के कारण जहंा जनता सर्दी से जुड़े उनी वस्त्रों कम्बल, स्वेटर, शाॅल, जैकेट, उनी शर्ट खरीदते हुई दिखी। वहीं दूसरी ओर से बच्चों के साथ-साथ महिलायें एवं पुरूष गर्म मक्का की राब के चटखारे लेकर सर्दी के प्रभाव को शरीर में कम करते दिखे। जैसलमेर से आये स्वराज्य ग्राम संघ के पदाधिकारी ने बताया कि रविवार होेने के कारण आज महिलाओं व पुरूषों की भीड काफी अधिक रही। महिलाओं ने शाॅल, पट्टू, बेडशीट््स, दरियंा खरीदने में रूचि दिखाई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply