Header Banner

डीपीएस के प्रखर चन्द्रयान-2 को देखेंगे चंद्रमा पर पहुंचते हुए

BY — December 16, 2019

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर में कक्षा नवीं के प्रखर मेहता, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ चन्द्रयान-2 को चंद्रमा की सतह पर उतरता हुआ देखने का ऐतिहासिक अवसर प्राप्त करेंगे। प्रखर मेहता ने अगस्त माह में आयोजित आॅनलाईन क्विज़ को जीत कर इस मुकाम को हासिल किया है।

ये राजस्थान के शीर्ष प्रतिभागियों में से एक है जिन्हें यह निमंत्रण इसरो से प्राप्त हुआ है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि व चंद्रयान-2 को चंद्रमा की सतह पर उतरता देखने के लिए प्रखर जनवरी 2020 में इसरो के हेडक्वार्टर जाऐंगे। विद्यालय के चेयरमैन गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवारिया, प्रधानाध्यापक राजेश धाभाई व प्रधानाध्यापिका श्रीमती शालिनी सिंह ने प्रखर मेहता को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply