Header Banner

विद्यार्थियों के शैक्षिक मार्गदर्शन के लिए वेबिनार

BY — July 3, 2020

पेसिफिक सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय पेसिफिक विष्वविद्यालय, उदयपुर के तत्वावधान में कक्षा 12वी कला वर्ग के विद्यार्थियों के भावी शैक्षिक मार्गदर्षन के लिए 3 जुलाई को वेबिनार का आयोजन किया गया।

कला का क्षैत्र काफी व्यापक हे इसमें अनेक विषय इतिहास, राजनितिक विज्ञान, अर्थषास्त्र, भूगोल, मनोविज्ञान, समाजषास्त्र, एवं साहित्य के विषय सम्मिलित होते है। महाविद्यालय द्वारा वर्तमान कोरोना महामारी के समय में कक्षा 12वी के विद्यार्थियों के हितो को दृष्टिगत रखते हुए आयोजित यह बेविनार एक अनोखी पहल थी। इस आयोजन में विभिन्न स्थानों से लगभग 100 से अधिक विधार्थीयो ने भाग लिया। इस आयोजन में विषय विषेषज्ञ के रूप में डाॅ. मनोज दाधीच व डाॅ. सौरभ त्यागी ने शिरकत की। बेविनार में विधार्थीयो द्वारा विभिन्न विषयों से संबंधित अनेक प्रष्न किये गये। जिनमें मुख्य रूप से विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी सेवाओं में नियुक्ति हेतु विषय चयन की जानकारी प्रमुखता से मांगी गई जो विषय विषेषज्ञ द्वारा प्रदान की गई। विषय विषेषज्ञो द्वारा विधार्थीयों को भविष्य में सफलता हेतु लक्ष्य सुनिष्चित करने, करियर संबंधि योजनाओ एवं सेवाओं के चयन, सही विषयो के और भावी षिक्षा हेतु गुणवत्तायुक्त संस्थान के चयन से संबंधित जानकारियां प्रदान की गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply