Header Banner

जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा का शपथ ग्रहण

BY — July 23, 2020

जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा उदयपुर की वर्ष 2020-22 के लिए निर्वाचित/मनोनीत कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज महाप्रज्ञ विहार भवन में हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ निवर्तमान अध्यक्ष सूर्य प्रकाश मेहता के उदबोधन से हुआ।

नव निर्वाचित अध्यक्ष अर्जुन खोखावत एवं उनके द्वारा मनोनीत मंत्री विनोद कच्छारा एवं अन्य पदाधिकारियों कमल नाहटा एवं आलोक पगारिया उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश पोरवाल एवं विनोद चंडालिया सह मंत्री, महेन्द्र सिंघवी कोषाध्यक्ष एवं रमेश सिंघवी संगठन मंत्री को निवर्तमान अध्यक्ष द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। महासभा आंचलिक प्रभारी धीरेन्द्र मेहता द्वारा महासभा की ओर से नयी टीम का स्वागत किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष अर्जुन खोखावत ने अपनी भावी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी दी। आभार मंत्री विनोद कच्छारा द्वारा ज्ञापित किया गया। संचालन निवर्तमान मंत्री प्रकाश सुराणा ने किया। कार्यक्रम संपन्नता उपरांत सभी सदस्यों ने महाप्रज्ञ विहार में ही विराजित साध्वी मधुबाला के दर्शन कर मंगल पाठ श्रवण किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply