• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE

Home Featured

हिन्द जिंक के समाधान से किसान उगा रहे हाईवेल्यू फल और सब्जियां

admin by admin
December 23, 2020
in Featured
0
हिन्द जिंक के समाधान से किसान उगा रहे हाईवेल्यू फल और सब्जियां
78
SHARES
1.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

खेती और पशुपालन में उन्नत तकनीक से प्रदेश के 30 हजार किसान परिवार हो रहे निहाल
5 जिलों के युवा किसानों में तकनीक से बढ़ रहा खेती और पशुपालन के प्रति आकर्षण

जिस जमीन पर अब तक परंपरागत खेती से नियमित होने वाली आमदनी हुआ करती थी उसी जमीन पर आधुनिक तकनीक से ना केवल उत्पादन बढ़ा है बल्कि आमदनी में भी दोगुनी बढ़ोतरी हुई है।

कृषि क्षेत्र में किसानों द्वारा परंपरागत तौर पर मुख्य व्यवसाय के रूप में अपनाने के साथ ही हिन्दुस्तान जिंक की समाधान परियोजना से जुड कर उन्नत तकनीक से जहां पैदावार में बढोतरी हुई है वहीं युवा किसान भी कृषि की और आकर्षित हुए है। जहां परंपरागत खेती में गेहूं, मक्का, बाजरा और सोयाबिन, चना की पैदावार के लिए अच्छी गुणवत्ता के बीज और खाद के साथ उच्च तकनीक के समावेश से उत्पादन में वृद्धि हो रही है वहीं दूसरी ओर आधुनिक तकनीक से हाइवेल्यू सब्जियां और फल उत्पादन से आमदनी में बढ़ोतरी हुई है।
पिछले वर्ष परियोजना क्षेत्र में 4 किसानों को सब्जी उत्पादन की विधि का प्रदर्शन कराया गया जिसमें 0.2 हेक्टेयर ईकाइ क्षेत्र में बेड पर मल्चिग शीट पर बून्द-बून्द सिचाई के माध्यम से सब्जियों की खेती की गई जिसके शानदार प्रदर्शन के फलस्वरूप किसानों ने परम्परागत विधि से होने वाली खेती के सापेक्ष 5-6 गुना अधिक आय अर्जित की जो लाखों मे थी। इस प्रदर्शन को देखते हुए किसानों ने इस वर्ष उत्साह दिखाते हुए 36 किसानों को जोडा गया एवं पिछले वर्ष की भाति इस वर्ष भी बेहतर परिणाम आने के आसार है। चूकि यह विधि कम मेहनत एवं कम लागत की है जिससे अधिक लाभ के कारण किसानों में लोकप्रिय हो रही है ।
कृषि तकनीकी कंेद्र एमपीयूएटी उदयपुर के प्रभारी डाॅ इन्द्रजीत माथुर का कहना है कि हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा बायफ के सहयोग से संचालित की जा रही समाधान परियोजना से प्रदेश के 5 जिलों में किसान लाभान्वित हो रहे है। परियोजना में मृदापरीक्षण, कृषि बीज, बागवानी पौधों की गुणवत्ता, पशुओं की नस्लांे में सुधार के साथ साथ तकनीक और प्रोद्योगिकी में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाता हैै जिससे किसानों की आय दुगुनी हुइ है।
भीलवाड़ा, आगूंचा के हनीफ मंसूरी का कहना है कि “मैं इस तरीके से सब्जियों की खेती के बारे में नहीं जानता था। जब मैंने समाधान टीम को किसानों की इस प्रकार की खेती में मदद करते हुए देखा, तो मैं थोड़ा चिंतित था। मैंने समाधान टीम के निर्देशन में सब्जियों की खेती करने का फैसला किया और यह मेरे लिए एक बड़ी सीख है। ऐसी बहुत सी छोटी-छोटी बातें थीं जिनके बारे में हम ध्यान नहीं रखते थे। लेकिन अब मैं सब्जियों की खेती करने में सक्षम हूं और वह भी सुरक्षित है। ”
चित्तौडगढ़ के नगरी गांव के राजेन्द्र कीर का कहना है कि “पिछले साल मैंने देखा कि समधान टीम के साथ एक किसान सब्जी की खेती कर रहा था जिसका खेत आकर्षक लग रहा था। जानकारी लेने पर पता चला कि वह किसान टमाटर और सब्जी की खेती कर रहा है। आश्चर्य भी हुआ की मिर्ची और टमाटर की खेती इतने नियोजित तरीके से की जा रही है तभ्ीा से मैने भी इस तकनीक का उपयोग कर खेती की और उम्मीद है कि पहले से अधिक आमदनी होगी।
गावं सिघटवाडा जावर माईन्स उदयपुर लाल सिंह ने हाइटेक खेती से जुड कर मिर्ची की खेती की साथ ही नारायण लाल नायक गांव रघुनाथपुरा, दरीबा राजसमन्द ने भी इसी प्रकार समाधान परियोजना से जुड कर नवीनतम तकनीक से खेती कर हमेशा से दुगुनी आय प्राप्त की।
इसी प्रकार सालेरा, के शंकर जाट ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि समाधान की टीम हमें एक्सपोजर विजिट के लिए ले गई और मुझे ड्रिप और मल्चिंग शीट का उपयोग करके वेजिटेबल खेती करने के बारे में सीखने को मिला। उस वर्ष इस खेती के बारे में अधिक जानने के लिए, मैंने एक बीघा जमीन पर खेती करना शुरू किया जिससे मुझे तीन गुना ज्यादा कमाई हुई। इस वर्ष, मैंने बिना किसी सहायता के 2 बीघा जमीन पर हाई-टेक कल्टिवेशन का विस्तार किया है। मैं ड्रिप लाया और उन्हें स्थापित किया जिससे मुझे 80 क्विंटल की बम्पर सब्जी उत्पादन की उम्मीद है। ”
कम क्षेत्रफल में अधिक से अधिक पौधे लगा कर सघन बागवानी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। आम एवं अमरूद की सघन बागवानी की शुरूआत 0.2 हेक्टेयर ईकाइ क्षेत्र में प्रति ईकाइ क्षेत्र से होने वाले उत्पादन को बढावा देने हेतु 46 किसानों के साथ सघन बागवानी शुरू की है पूर्व में बागवानी के 500 बगीचे स्थापित किये जा चुके है जिनमें निम्बू, आम, बेर, अमरूद, चीकू इत्यिादी फल वृक्षों का समावेश किया गया है।
परियोजना क्षेत्र में क्षमतावर्धन के साथ आजिविकावर्धन को बढावा देने हेतु कृषि क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियां जैसे रबी एवं खरीफ की दलहनी, अनाज, तिलहनी एवं सब्जीवर्गीय फसलों के पैकेज आॅफ प्रेक्टिस जिसमें गेहू, चना, मक्का, बाजरा, सोयाबीन, उडद व मूंग की उन्नत किस्मों का समावेश उपरोक्त उद्वेश्य को बढावा देने के लिए किया जा रहा है। जिसमें उपजवृद्वि के साथ ही खेती के कुशल एवं उन्नत तरीको का क्षमतावर्धन भी किया जा रहा है जिसे देखकर अन्य किसान परिवार भी रूचि ले रहे है। इसके अतिरिक्त परियोजना द्वारा अन्य क्षेत्रों जैसे वर्षा आधारित क्षेत्रों में मृदाजल संरक्षण, पुष्पउत्पादन, बकरियों में नस्ल सुधार हेतु गांवो में बीजू बकरे उपलब्ध कराना व उन्नत कृषि को बढावा देने हेतु कृषक वैज्ञानिक संवाद, कृषक शैक्षणिक भ्रमण, विभिन्न प्रकार के तकनीकी विधि प्रदर्शन तथा प्रशिक्षणों के साथ ही किसान दिवसों का आयोजन करना इत्यादी शामिल है।
परियोजना क्षेत्र में अन्य उन्नत तकनीको का प्रयोग भी किया जा रहा है जिसमें नस्ल सुधार हेतु कृत्रिम गर्भाधान की डोरस्टेप सुविधा के साथ ही पशुपालको की नवजात बछडियों हेतु मिनरल मिक्चर की सहायता, सालभर हरे चारे की उपलब्धता हेतु बहुवर्षीय चारा बीएनएच-10 का विस्तार, पशु स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन, नियमित रूप से स्वास्थ्य परिक्षण, बाझपन निवारण, अजोला इकाई प्रदर्शन व क्षेत्र में उन्नत नस्ल को बढावा एवं प्रोत्साहन देने हेतु प्रतिस्पर्धातमक वत्स प्रदर्शन हेतु रैलियो का आयोजन इत्यादि गतिविधिया संचालित की जा रही है।
समाधान, संस्टेनेबल एग्रीकल्चर मेनेजमेन्ट एवं डव्हलपमेन्ट बाय हयूमन नेचर परियोजना, हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के सीएसआर विभाग एवं बायफ इंस्टीट्यूट फाॅर संस्टेनेबल लाईवलीहुडस एण्ड डेव्हलपमेन्ट के सयुक्त तत्वाधान में राजस्थान के 5 जिलों उदयपुर, राजसमन्द, चित्तौडगढ, भीलवाडा एवं अजमेर के 174 गांवों में संचालित की जा रही हैं। जिसमें कृषि एवं पशुपालन की नवीनतम प्रौधोगिकी का उपयोग किसानों की आय बढाने एवं आजीविकावर्धन हेतु किया जा रहा है। परियोजना के अन्तर्गत क्षेत्र के 30 हजार कृषक परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। किसानों की आजीविका में बढ़ोतरी एवं सतत विकास हेतु एफपीओ यानि किसान उत्पादक संगठनों का गठन किया जा रहा है जिससे किसानों को तकनीक एवं बीज के साथ ही उत्पादन की कीमतों में भी फायदा मिलेगा।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: Farmers are growing high-value fruits and vegetables from the solution of Hind ZincFeaturedhind zinc samadhansamadhan hind zincudaipur hind zinc samadhan
Share31Tweet20Send
Previous Post

कर्मचारी प्रभावशीलता में सुधार पर प्रशिक्षण कार्यक्रम

Next Post

पेसिफिक और यूके व यूएसए की शीर्ष संस्थाओं के बीच एमओयू

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

by admin
April 21, 2026
0
VEDANTA PLAYS FOR THE SPORTS

शेयर आवंटन के विवरण की घोषणामुंबई : वेदांता लिमिटेड ने आज घोषणा की है कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपनी पूर्व घोषित ’कम्पोजिट स्कीम ऑफ़ अरेंजमेंट’ को...

Read more

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

by admin
April 21, 2026
0
पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सको ने एक 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेंटीमीटर का विशाल ट्यूमर निकालकर न केवल उसकी जान बचाई, बल्कि...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

by admin
April 20, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

उदयपुर के देबारी स्मेल्टर प्लांट से 41 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, इस पहल से अगले कुछ वर्षों में 11 हजार टन से अधिक कार्बन उत्सर्जन कम...

Read more

इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

by admin
April 19, 2026
0
इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

ईशरे उदयपुर सब चेप्टर के अध्यक्ष यश सेन,अध्यक्ष निर्वाचित धीरज टांक एवं सचिव ललित अरोड़ा बनेउदयपुर। इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स (इशरे) के उदयपुर...

Read more

तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

by admin
April 19, 2026
0
तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

उदयपुर में ‘मेक माय क्राफ्ट’ आउटलेट का उद्घाटन, हस्तनिर्मित चांदी ज्वैलरी, फर्नीचर व आर्टिकल्स अब वाजिब दाम पर उपलब्ध, नाथद्वारा में भी जल्द खुलेगा शोरूमउदयपुर। चांदी की हस्तनिर्मित...

Read more
Next Post

पेसिफिक और यूके व यूएसए की शीर्ष संस्थाओं के बीच एमओयू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

VEDANTA PLAYS FOR THE SPORTS

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

April 21, 2026
पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

April 21, 2026
हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

April 20, 2026
इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

April 19, 2026
तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

April 19, 2026
राज्य के 20 हजार घरों में बनेंगे शौचालय

डीएवी एचजेएल सीनियर सेकेंडरी जावर के कक्षा-10 के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

April 18, 2026
पेसिफिक मेडिकल के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मोल्डिट क्ले और पेस्टल आर्ट से बिखेरा कला का जादू

पेसिफिक मेडिकल के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मोल्डिट क्ले और पेस्टल आर्ट से बिखेरा कला का जादू

April 17, 2026

प्रायोजित स्‍थान

December 2020
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Nov   Jan »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?