Header Banner

पीपीएल ट्रॉफी का अनावरण

BY — March 25, 2021

उदयपुर: वेस्टइंडीज के जैफ मिलर व गोल्ड स्पोर्टस के निदेशक गोविंद खंडेलवाल ने आज पैसिफिक यूनिवर्सिटी कैम्पस में आगामी माह आयोनित होने वाली पीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता व उपबिजेता टीमो को प्रदान की जाने वाली ट्रॉफी का अनावरण किया।

जैफ मीलर हाल ही में रायपुर में खेली गई सीनियर क्रिकेटरो की रोड सेफ्टी वर्ड सीरीज़ में ब्रायन लारा की कप्तानी में खेली वेस्टइंडीज टीम के मैनेजर थे तथा कैरेबियन क्रिकेट लीग में जमैका तलावाह टीम के सीईओ भी हे जिसमे वेस्टइंडीज के अधिकतर अंतरास्ट्रीय खिलाड़ी खेल रहे हे। पीपीएल प्रतियोगिता पैसिफिक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स मैदान करणपुर में 8 टीमो के मध्य खेली जाएगी जिसमे देश विदेश के 20 साल से कम उम्र के खिलाड़ी भाग ले रहे हे। प्रतियोगिता सफेद गेंद व रंगीन ड्रेस में आई पी एल के तर्ज पर खेली जाएगी। प्रतियोगिता के चेयरमैन अमन अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मनोज चौधरी, यशवंत पालीवाल, रजनीश शर्मा, हेमंत खटीक व मुकेश कुमावत उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply