Header Banner

विमंदित बच्चों के भवन में कमरों का शिलान्यास

BY — April 16, 2012

रोटरी हेरिटेज का प्रयास संस्थान को सहयोग

उदयपुर। प्रयास संस्थान में विमंदित बच्चों के लिये बनाये जा रहे भवन निर्माण में अपना योगदान देने हेतु रोटरी क्लब हेरिटेज द्वारा बनवाये जाने वाले दो कमरों का शिलान्यास कल प्रान्तपाल रत्नेश कश्यप ने किया।

क्लब अध्यक्ष अनुभव लाडिया ने बताया कि क्लब का प्रारम्भ से ही यह प्रयास रहा कि वह जनहित में ऐसे सेवा कार्य करें जो भविष्य में मील का पत्थर सबित हो। ऐसे में क्लब द्वारा प्रयास संस्थान में बनवाये जाने वाले दोनों कमरांे का निर्माण आगामी तीन माह मे पूर्ण कर संस्थान को उपयोग हेतु सौंप दिया जायेगा। इस अवसर पर प्रान्तपाल कश्यप ने कहा कि क्लब द्वारा समाज सेवा में किया गया उक्त कार्य हमेशा याद किया जायेगा। इस अवसर पर सहायक प्रान्तपाल मंजीत बंसल,सचिव दीपक सुखाडिय़ा सहित अनेक क्लब सदस्य उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply