Header Banner

उदयपुर की प्रीति जूरी के रूप में पहुंची दुबई

BY — September 25, 2021

उदयपुर। उदयपुर की डॉ. प्रीति पंवार सोलंकी चौथी बार मिस एंड मिसेज ग्लोबल इंटरनेशनल, वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट-2021 में जूरी मेंबर के रूप में आमंत्रित की गयी। डाॅ. प्रीति पर्सनालिटी यूनाइटेड नेशंस 2016 की विनर, इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट कोच एवं क्रेयॉन्स पर्सनालिटी डेवलपमेंट एंड मॉडलिंग स्टूडियो, उदयपुर की फाउंडर हैं।

माइलस्टोन मिस एंड मिसेज ग्लोबल इंटरनेशनल, वर्ल्ड पेजेंट 2021 का आयोजन अजमान, यूएई में 18 से २३ सितम्बर तक किया गया। जूरी मेंबर्स में भारत से डाॅ. प्रीति, उक्रैन से मिसेज यूनिवर्स उक्रैन इरिना, दुबई से मिसेज इंटरनेशनल जेनल थी। विशिष्ट अतिथि सुहैल मुहम्मद अली ज़रूनी एवं डाॅ. अब्दुल्लाह और अन्य विशिष्ट सेलिब्रिटीज उपस्तिथ थे। माइलस्टोन मिस ग्लोबल इंटरनेशनल 2021 का ताज नाओमी कारगबो, सिएरा लियॉन, अफ्रीका द्वारा जीता गया। मिसेज ग्लोबल इंटरनेशनल का ताज क्रिस्टीना विकलियक उक्रैन ने जीता। प्रीति ने कई उदयपुर और राजस्थान की प्रतिभाओ को भी इंटरनेशनल प्लॅटफॉर्म तक ग्रूमिंग करके पहुँचाया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply