Header Banner

बाल अपराधियों के प्रति सहानुभूति न्याय संगत

BY — November 12, 2021

पेसिफिक विश्विद्यालय के पेसिफिक स्कूल ऑफ लॉ में स्थापित विधिक सेवा क्लिनिक के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर द्वारा के बाल अपराधियों के प्रति सहानुभूति न्यायसंगत हैं विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

पक्ष में भौमिक जोशी ने प्रथम, हेमेंद्र सिंह ने द्वितीय एवं आरती चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं इसी क्रम में विपक्ष की ओर से हर्षवर्धन सिंह शक्तावत, दुर्गेश जाट द्वितीय एवं पारुल रक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पेसिफिक स्कूल ऑफ़ लॉ के डायरेक्टर डॉ. सुभाष शर्मा ने की एव कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. पुष्पा मेहडू, डॉ. मनोज जोशी प्रोग्राम कॉर्डिनेटर एव विधिक सेवा क्लिनिक प्रभारी श्यामसिंह राजपुरोहित एवं सभी संकाय सदस्य एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत मे प्राचार्या डॉ. पुष्पा मेहडू ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply