Header Banner

प्रबन्ध संकाय की फुटबाॅल एवं टेबल टेनिस स्पर्धा

BY — November 29, 2021

पेसिफिक विश्वविद्यालय के प्रबन्ध संकाय के छात्र-छात्राओं के मध्य फुटबाॅल एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। जिसमें सीनियर एवं जुनियर छात्रों ने बढ़ चढ़ कर प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें पुरूष वर्ग में फुटबाॅल प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रथम व द्वितीय वर्ष के मध्य खेला गया। जिसमें द्वितीय वर्ष के छात्र 3-2 गोल से विजय रहे जिसमें सुभान्शु माहेश्वरी ने 2 एवं मानवेन्द्र सिंह ने 1 गोल किया।

टेबल टेनिस प्रतियोगिता हुई जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया एवं फाइनल में अर्जुन एवं सुरेन्द्र के मध्य खेला गया जिसमें अर्जुन विजेयता एवं सुरेन्द्र सिंह उपविजेता रहें। फैकल्टी आॅफ मैनेजमेन्ट कि डीन प्रो. महिमा बिड़ला ने विजयी टीमों को बधाई दी।
चन्द्रेश सोनी खेलकुद प्रभारी व डा. पुष्पकान्त शाकद्वीपी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजय छात्रों को विश्वविद्यालय की टीम में चयन कर अन्तर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेने के चयनित कर भेजा जायेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply