Header Banner

ट्रक से ऑयल लीकेज, कई वाहन चालक फिसले

BY — April 19, 2012

उदयपुर। शहर का कचरा उठाने वाले नगर परिषद के एक ट्रक से गुरुवार को मीरा गर्ल्स कॉलेज से सुखाडि़या सर्किल तक सड़क पर ऑयल ही ऑयल बिखर गया। इससे कई वाहन चालक फिसलकर घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार सुखाडि़या सर्किल की ओर कचरा उठाने जा रहे एक ट्रक का अचानक ऑयल टेंक लीक हो गया। इससे सड़क पर ऑयल ही ऑयल बिखर गया। सुखाडि़या सर्किल पर किसी ने उसे ऑयल लीक होने की जानकारी दी तब वह वहां रुका। काफी देर तक कुछ कार्रवाई नहीं हुई। सूचना देने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और पानी डालकर ऑयल हटाने का प्रयास किया। फिर रेती डाली और वापस पानी छिड़का तब कहीं जाकर ऑयल का कुछ असर कम हुआ।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply