Header Banner

होटल लीला पैलेस से एक लाख की चोरी

BY — April 19, 2012

उदयपुर। शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र स्थित होटल लीला पैलेस से अज्ञात चोर एक लाख नकद एवं लैपटॉप रखा बैग चुरा ले गया। पीडि़त ने अम्बा माता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार शाही शादी में आयोजकों ने जयपुर से किसी टेंट वाले को बुलवाया था।

टेंट व्यवसायी अमितेश गर्ग की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार होटल के रेस्तरां में गया जहां उसने अपना बैग काम के दौरान टेबल पर रख दिया। वापस लौटने पर बैग गायब था। बैग में एक लाख रुपए नकद एवं लैपटॉप था। होटल के अधिकारियों ने इस बारे में अनभिज्ञता जताई। पुलिस मामले की तलाश कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply