Header Banner

विश्व पृथ्वी दिवस पर रैली 22 को

BY — April 20, 2012

उदयपुर। जिला पर्यावरण समिति के तत्वावधान में 22 अप्रेल सुबह 7 बजे विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में मोहता पार्क से कोर्ट चौराहा-देहलीगेट-हाथीपोल व पुन: मोहता पार्क तक रैली निकाली जाएगी।

जिला पर्यावरण समिति सचिव (उप वन संरक्षक-दक्षिण) ने बताया कि आमजन को मानव जीवन तथा समस्त चराचर के लिए पृथ्वी संरक्षण की जरूरत बताने के लिए यह रैली निकाली जाएगी। रैली में समस्त शिक्षण संस्था, स्वयंसेवी संस्था तथा पर्यावरण प्रेमी, आमजन भागीदारी के लिए आव्हान किया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply