Header Banner

पेसिफिक आर्ट्स कॉलेज में इन्डक्शन एवं फ्रेशर पार्टी

BY — October 31, 2022

उदयपुर। पेसिफिक आर्ट्स कॉलेज में फ्रेशर-पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की आधिष्ठात्रि देवी के समक्ष दीप प्रज्वलल के साथ हुआ। प्रारंभ में सरोज चूण्डावत ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। उसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा रेंप-वॉक, टेलेंट राउण्ड प्रस्तुत किया गया अंत में चयनित प्रतिभागियों से प्रश्नोत्तरी राउण्ड में निर्णायकों द्वारा प्रश्न पूछे गये और मिस फ्रेशर नेहा सुथार एवं मिस्टर फ्रेशर जमनालाल लोहार का चयन किया गया।

आटर््स कॉलेज में इन्डक्षन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नवागंतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया, साथ ही षिक्षक-षिक्षार्थियों का परस्पर परिचयात्मक दौर सम्पन्न हुआ इसके पष्चात् डीन प्रो. सरला शर्मा ने नवागंतुकों को विष्वविद्यालय के विभिन्न संकाय में संचालित पाठ्यक्रम की जानकारी दी, और आर्टस कॉलेज में वर्ष पर्यन्त आयोजित की जाने वाली विभिन्न शैक्षणिक एवं सहषैक्षणिक गतिविधियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर छात्र-छात्रओं ने उत्साह एवं उमंग के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डॉ. लीना शर्मा, डॉ. मनोज दाधीच, डॉ. मीनाक्षी पांचाल, डॉ. ललित शर्मा एवं हेमेन्द्र उपस्थित रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply