Header Banner

पेसिफिक में इंटर कॉलेज वॉलीबॉल स्पर्धा

BY — November 18, 2022

पेसिेफिक विश्वविद्यालय के संगठक पेसिफिक कॉलेज ऑफ फार्मेसी के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पेसिफिक विश्वविद्यालय के वॉलीबॉल कोर्ट में किया गया।

इसमें विश्वविद्यालय की टीमों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता का निर्णायक मैच पेसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एवं पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के मध्य हुआ, जिसमें पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन विजयी रहा। निर्णायक मैच के अंत में पुरस्कार वितरण किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रो केके दवे कुलपति पेसिफिक यूनिवर्सिटी रहे। संचालन विजय सिंह कच्छावा एवं ओम प्रकाश सालवी द्वारा किया गया। निर्णायक अधिकारी विनोद डांगी एवं विनोद मेनारिया थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply