Header Banner

पेसिफिक में नेशनल सेफ्टी वीक का आगाज

BY — March 2, 2023

उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय में नेशनल सेफ्टी वीक का शुभारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश व्यास (फॉयर सेफ्टी मैनेजर होटल ताज फतेह प्रकाश, उदयपुर) थे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। डॉ. मुकेश श्रीमाली ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। डॉ. मुकेश श्रीमाली ने सेफ्टी वीक के द्वारा जरूरत पर आधारित क्रिया कलाप, कानूनी मांग के साथ स्वअनुपालन ओर पेशेवर एच. एस. ई (स्वास्थ, सुरक्षा और पर्यावरण) गतिविधियों को कार्यस्थल पर कर्मचारियों के बीच बढावा देने के बारे में बताया। श्री मुकेश व्यास जी ने दैनिक जीवन में सुरक्षा के महत्व को व किसी भी दुर्घटना में घायल व्यक्ति को कैसे सुरक्षित निकाला जा सके इसके बारे में बताया व सुरक्षा संस्कृति के विकास हेतु छात्रों को प्रोत्साहित किया व सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अंत में व्यास को स्मृति चिन्ह भेट किया गया व सुनिल शर्मा द्वारा वोट थैंक्स दिया गया। इस कार्यक्रम संचालन अमोस मार्क एवं डॉ. वर्षा चौधरी द्वारा किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply