Header Banner

स्वरोजगार जागरुकता पर व्याख्यान 26 से

BY — April 25, 2012

विद्यापीठ के प्रबंध अध्ययन संकाय विभाग करेगा आयोजन

उदयपुर. राजस्थान विद्यापीठ के प्रबंध अध्ययन संकाय विभाग की ओर से गुरुवार को दो दिवसीय स्वरोजगार जागरुकता कार्यक्रम होगा। संकाय निदेशक प्रो. एनएस राव ने बताया कि इस कार्यक्रम में संचालित एवं नए रोजगार को लेकर प्रतिभागियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रतापनगर स्थित परिसर में होने वाले इस आयोजन के मुख्य अतिथि यूसीसीआई के पी एस तलेसरा होंगे। सुबह साढ़े नौ से शाम चार बजे तक प्रतिभागियों को बिजनेस प्लान डवलपमेंट आदि से जुड़ी बारीकियों को बताया जाएगा। साथ ही जो नए उद्योग की स्थापना करने जा रहे हैं, उनके लिए भी यह व्याख्यान काफी महत्वपूर्ण साबित होंगे। इस दौरान उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन किया जाएगा एवं प्रतिभागियों की समस्याओं का निवारण भी किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply