Header Banner

पेसिफिक विश्वविद्यालय में इंटर कॉलेज खेलकूद

BY — October 25, 2023

उदयपुर। पेसिफिक युनिर्वसिटी के फेकल्टी आफॅ इंजिनियरिंग की अंतर महाविद्यालयी खेल प्रतियोगिता का उदघाटन हुआ। उदघाटन समारोह स्पोर्टस बोर्ड चेयरमैन हेमंत कोठारी द्वारा किया गया प्रतियोगिता की शुरूआत में कोठारी ने प्रतियोगिता का उदघाटन किया और खिलाडियों को खेल के महत्व को समझने का संदेष दिया।

इसके पश्चात टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की जिसमें विश्वविद्यालय की आठ टीमों ने भाग लिया गया जिसमें विजेता फेकल्टी ऑफ मेनेजमेंट तथा उपविजेता पेसिफिक डेंटल कॉलेज रहे। खेल प्रतियोगिता की महत्वपूर्णता को समझते हुए विज्ञान और प्रौेद्योगिकी फेकल्टी केे अध्यक्ष प्रो॰ दिलेन्द्र हिरन ने छात्रों को प्रेरित किया और कहा यह खेल प्रतियोगिता छात्रों के बीच में खेल की भावना को बढाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन फैकल्टी ऑफ इंजिनियरिंग के स्पोर्ट्स इंचार्ज रोहित दवे ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply