Header Banner

लाइव टेम्पोरल बोन डिसेक्शन से बताई नई तकनीक

BY — November 3, 2023

पद्मविभूषण प्रोफेसर एल.एच.हीरानन्दानी ऐओआई नेशनल मिडटर्म कान्फ्रेस शुरू
उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कालेज एण्ड हास्पिटल के कान नाक गला रोग विभाग एवं मेवाड़ रिसर्च फाउण्डेशन के सयुक्त तत्वावधान में पद्मविभूषण प्रोफेसर एलएच हीरानन्दानी ऐओआई नेशनल मिडटर्म कान्फ्रेस का उद्घाटन पीएमसीएच के चेयरमैन राहुल अग्रवाल, सीईओ शरद कोठारी, पेसिफिक मेडिकल विश्वविधालय के वाइस चासलर डा. एपी गुप्ता, पीएमसीएच के डीन डा. एमएम मंगल, डा. एसपी दुबे, डा. सुधाकर बैध, डा. विनय विजेन्द्र, काफ्रेन्स की चेयरमेन रिचा गुप्ता एव सचिव डा. एसएस कौशिक ने दीप प्रज्जवलन करके किया।

काफ्रेन्स के सचिव डा. एसएस कौशिक ने बताया कि 5 नबम्वर तक चलने वाली इस तीन दिवसीय कान्फ्रेस में शुक्रवार को बैंगलोर के विख्यात ईएनटी सर्जन डा. विनय विजेन्द्र ने विभिन्न टेम्पोरल बोन में आपरेशन की नई तकनीकों के बारे में बताया एवं लाईव टेम्पोरल बोन डसेक्शन के बारे में विस्तार से बताया। इस लाइव टेम्पोरल बोन डिसेक्शनएवं हैण्ड आन टेम्पोरल बोन डिसेक्शन में डॉ. केके शर्मा, डॉ.प्रीतोश शर्मा, डॉ. विनय अग्रवाल, डॉ. विक्रम सिंह राठौड़, डॉ. नितिन शर्मा, डॉ. सुशांत जोशी, डॉ. मनीष त्यागी, डॉ. हेमेंद्र बामनिया, डॉ. कनिष्क मेहता, डॉ. विशाल भटनागर, डॉ. भानु वर्मा, डॉ. प्रेरणा मंडोबरा, डॉ. बबीता जया, डॉ. अनामिका, डॉ. रवीना बोथरा, डॉ. रेखा, डॉ. रेड्डी एवं डॉ. अशोक कुमार ने भाग लिया। कान्फ्रेस में विभिन्न तकनीकी सत्रों के माध्यम से ग्रामेट इन्सर्शन, कार्टिकल मेस्टियोडेक्टामी, स्टेपडोटामी, काकलियोंस्टामी, एमआरएम एवं अन्य जटिल क्रियाओं के बारे में विचार विमर्श किया।
काॅफ्रेन्स की चेयरमेन रिचा गुप्ता ने बताया कि शनिवार 4 नबम्वर को प्रथम सत्र में पद्मश्री डा. जेएम हॅस द्वारा लाइव काॅकलियर इम्पान्ट सर्जरी, डा. रामलिंगम द्वारा स्टेपडोटामी,डाॅ.दीपक हल्दीपुर द्वारा फेस सर्जरी, डा. एच. विजेन्द्र द्वारा टिमपेनोसेलेरोसिस, डा. एसपी दुबे रिवीजन ऐण्डोस्कापिक डीसीआर, डा. संजय अग्रवाल ऐण्डयूरल टिम्पेनोप्लास्टी एवं डा. एसएस कौशिक द्वारा कैरोटिड बाडी टय्मर की लाइव सर्जरी की जाएगी। कान्फ्रेस के द्वितीय सत्र में पत्र वाचन,पोस्टर प्रिजेन्टेशन, गेस्ट लेक्चर, एर्लजी पर कार्यशाला एवं क्विज काम्पिटीशन होगा।
डा.कौशिक ने बताया कि काफ्रेन्स के इस अवसर पर 5 नबम्वर को प्रथम सत्र में विभिन्न पेनल डिसक्शन एवं गेस्ट लेक्चर के माघ्यम से चिकित्सक नवीन विधाओं पर विचार विमर्श करेगें। द्वितीय एवं तृतीय सत्र में एर्लजिक राइनोटिस, ऐण्डयूरल टिम्पेनोप्लास्टी, प्लेक्सीवल ऐण्डोस्कापी आदि तकनीकी विषयों पर बाहर से आए हुए विशेषज्ञ अपने अनुभव साज्ञा करेगें।
इस दौरान क्विज काम्पिटीशन का फाइनल राउण्ड, सर्जिकल मेनेजमेन्ट आफ हेड एवं नेक कैन्सर,ओपीडी प्रबन्धन, ईएनटी ओपीडी प्रबन्धन में नवीन तकनीको का समावेश, ईएनटी में रोबोटिक सर्जरी एवं वर्तमान में शारीरिक संरचनाओं में ईएनटी सम्बन्धित नवीन तकनीकी विधाओं द्वारा उपचार आदि पर समग्र रूप से व्यापक मंथन किया जाऐगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply