• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE

Home Featured

जावर में उत्तर भारत की पहली टेक्नॉलोजी आधारित गर्ल्स फुटबॉल एकेडमी की शुरूआत

admin by admin
July 31, 2025
in Featured
0
जावर में उत्तर भारत की पहली टेक्नॉलोजी आधारित गर्ल्स फुटबॉल एकेडमी की शुरूआत
78
SHARES
1.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

हिन्दुस्तान जिंक़ और एआईएफएफ द्वारा भारत में महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक पहल, गर्ल्स रेजीडेन्शियल एकेडमी के लिए एआईएफएफ के साथ पार्टनरशीप, पहले बैच में 20 बालिकाएं (अंडर-15) होंगी शामिल
उदयपुर। समानता, सशक्तिकरण और भारत में फुटबॉल क्रांति लाने के एक नए युग की शुरुआत करते हुए, वेदांता समूह की कंपनी हिन्दुस्तान जिंक़ और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ एआईएफएफ ने उत्तर भारत की पहली टेक्नॉलोजी आधारित जिंक़ फुटबॉल गर्ल्स एकेडमी की शुरूआत की। यह अकादमी हिन्दुस्तान जिंक़ के सीएसआर कार्यक्रम के तहत् बुनियादी स्तर पर फुटबॉल क्रांति की पहल है। एआईएफएफ इस गर्ल्स अकादमी को तकनीकी और रणनीतिक सहायता प्रदान करेगा।

जिंक़ फुटबॉल गर्ल्स एकेडमी के शुभारंभ अवसर पर भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तान स्वीटी देवी, एआईएफएफ के अध्यक्ष कल्याण चौबे, निवृति कुमारी मेवाड़, सलूबंर जिला कलेक्टर अवधेश मीणा, हिन्दुस्तान जिंक़ मजदूर संघ फैडरेशन के अध्यक्ष यूएम शंकरदास, मजदूर संघ महामंत्री लालूराम मीणा, राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव दिलीप सिंह शेखावत, हिन्दुस्तान जिंक़ के सीओओ किशोर कुमार एस, सीएचआरओ मुनिश वासुदेवा, चीफ कॉमर्शियल सी सतीश, वेदांता की सीएसआर हेड अनुपम निधि, जावर माइंस आईबीयू सीईओ अंशुल खंडेलवाल की उपस्थिति में हुआ।
जिंक़ फुटबॉल एकेडमी अनोखी जमीनी स्तर की फुटबॉल विकास पहल है, जो कि जावर, उदयपुर में विश्वस्तरीय सुविधाओं और देश की पहली टेक्नोलॉजी आधारित फुटबॉल ट्रेनिंग एवं अद्वितीय एफ-क्यूब तकनीक के साथ पूर्ण आवासीय गर्ल्स फुटबॉल अकादमी है। इस पहल का लक्ष्य भारतीय फुटबॉल के विकास में योगदान करना है, जबकि दुनिया के सबसे प्रिय खेल की शक्ति का लाभ उठाकर विशेषकर महिलाओं, बच्चों और लोगों का सामाजिक उत्थान सुनिश्चित करना है।
जिंक फुटबॉल गर्ल्स एकेडमी के तहत् अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के साथ पार्टनरशीप की है, जिसमें एआईएफएफ गर्ल्स आवासीय अकादमी के लिए रणनीतिक और तकनीकी भागीदार होगा। पार्टनरशीप के तहत, एआईएफएफ परिचालन दिशानिर्देश और तकनीकी सहायता प्रदान करेगा, सर्वाेत्तम प्रथाओं को साझा करेगा, कोच और स्काउट्स की क्षमता निर्माण में सहायता करेगा और ज्ञान साझा करने में भी संलग्न होगा।

इस अवसर हिन्दुस्तान जिंक़ लिमिटेड की चेयरपर्सन, प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने कहा कि बालिकाओं के लिए एक प्रमुख आवासीय फुटबॉल अकादमी से हिन्दुस्तान जिंक़ की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्धता स्पष्ट है। हमारा उद्धेश्य समग्र विकास के अवसर दने की ओर है, जिससे युवा लड़कियों को कल के लिए आत्मविश्वासी और आगे बढऩे में सक्षम बनाया जा सके। इस अकादमी का उद्धेश्य केवल फुटबॉल प्रतिभा को विकसित करना ही नहीं है यह आने वाले कल के आत्मविश्वासी, मजबूत युवाओ को अवसर और आकार देना है।
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष, कल्याण चौबे ने कहा कि हमें हिन्दुस्तान जिंक़ के साथ जिंक फुटबॉल गर्ल्स अकादमी की शुरूआत करने पर हर्ष है। मुझे लगता है कि यह न केवल राजस्थान में बल्कि पूरे देश में फुटबॉल को विकसित करने में मदद करेगा। यह साझेदारी ऐसे समय में हो रही है जब एआईएफएफ के सीआरएस पोर्टल पर महिला खिलाडिय़ों के पंजीकरण में 232 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है और सीनियर महिला राष्ट्रीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले एएफसी महिला एशियाई कप-2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है, यह बहुत महत्वपूर्ण है। एआईएफएफ इस एकेडमी की सफलता के लिए तकनीकी सहायता प्रदान कर गौरवान्वित है।
शुरुआती बैच में राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और झारखंड सहित विभिन्न राज्यों की 20 बालिका शामिल हैं। अगले 12-18 महीनों में अकादमी की इनकी संख्या बढ़ाकर 60 करने की भी योजना है। अकादमी, पूरी तरह से सुसज्जित आवासीय छात्रावास है, जिसमें 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की 20 बेहद प्रतिभाशाली युवा लड़कियों से अपने पहले बैच की शुरूआत की है। यह कार्यक्रम इन बच्चों को पेशेवर फुटबॉलर बनने के लिए सभी अवसर और सही मार्गदर्शन प्रदान करेगा, साथ ही उनकी औपचारिक शिक्षा का भी ध्यान रखेगा।
जिंक फुटबॉल अकादमी 3 फीफा क्वालिटी टर्फ और प्रशिक्षण और अभ्यास के लिए 7वी7 आकार के प्राकृतिक घास के मैदान से भी सुसज्जित है, जिसमें टीम डगआउट भी हैं। इसके अतिरिक्त, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और क्रिकेट जैसे मनोरंजक खेलों के लिए एक मल्टी-स्पोर्ट ग्राउंड भी है। इस पहल ने कोचिंग की गुणवत्ता पर व्यापक जोर दिया है और बच्चों के लिए फुटबॉल प्रशिक्षण के हर पहलू का ध्यान रखने के लिए उच्च योग्य और लाइसेंस प्राप्त कोच टीम को नियुक्त किया है।
जिंक फुटबॉल अकादमी और जिंक फुटबॉल स्कूल्स में, एफ-क्यूब ट्रेनिंग एंड असेसमेंट टेक्नोलॉजी के माध्यम से खिलाडिय़ों का लगातार मूल्यांकन, निगरानी और विश्लेषण किया जाता है। यह एक सुव्यवस्थित खिलाड़ी डेटा ट्रैकिंग प्रणाली है जो हमारे योग्य कर्मचारियों को बच्चों के सही विकास के लिए उचित कदम उठाने में मदद करती है। एफ-क्यूब फुटबॉल और फिटनेस प्रशिक्षण, कौशल मूल्यांकन, संज्ञानात्मक विकास और अभ्यास के लिए दुनिया का पहला बुद्धिमान और इंटरैक्टिव उपकरण है। यह कौशल, पोषण, शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और मानसिक विकास जैसे महत्वपूर्ण मापदंडों को भी ध्यान में रखता है।
हिन्दुस्तान जिंक़ ने देश में जमीनी स्तर पर फुटबॉल विकसित करने के लिए भारत के प्रमुख फुटबॉल विकास संगठनों में से एक द फुटबॉल लिंक के साथ साझेदारी की है, जिसके पास बड़े पैमाने पर फुटबॉल पहल आयोजित करने की पेशेवर विशेषज्ञता है। 1976 में राजस्थान के जावर में हिन्दुस्तान जिंक़ द्वारा फुटबॉल स्टेडियम की स्थापना के लगभग चार दशकों से इस खेल से जुड़ा हुआ है और खिलाडिय़ों को बढ़ावा दे रहा है। पिछले 40 वर्षों से, जावर स्टेडियम में हर साल राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं। कंपनी ने अतीत में कई एथलीट का भी समर्थन किया है जो कि अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में देश के लिए सम्मान लाने में सफल हुए हैं।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: Featuredfootball academy at zawar girlsgirls football academynorth india first gilrs football academyNorth India's first technology based girls football academy launched in Zawarudaipur hind zinc football academyzawar mines football academy udaipurजावर में उत्तर भारत की पहली टेक्नॉलोजी आधारित गर्ल्स फुटबॉल एकेडमी की शुरूआत
Share31Tweet20Send
Previous Post

रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व में शिकार-रोधी प्रयासों को प्रोत्साहन

Next Post

वाहन चालकों की सुविधा के लिए सरकार फास्टैग के साथ ला रही है इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रहण (ईटीसी) प्रणाली

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

by admin
April 21, 2026
0
VEDANTA PLAYS FOR THE SPORTS

शेयर आवंटन के विवरण की घोषणामुंबई : वेदांता लिमिटेड ने आज घोषणा की है कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपनी पूर्व घोषित ’कम्पोजिट स्कीम ऑफ़ अरेंजमेंट’ को...

Read more

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

by admin
April 21, 2026
0
पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सको ने एक 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेंटीमीटर का विशाल ट्यूमर निकालकर न केवल उसकी जान बचाई, बल्कि...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

by admin
April 20, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

उदयपुर के देबारी स्मेल्टर प्लांट से 41 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, इस पहल से अगले कुछ वर्षों में 11 हजार टन से अधिक कार्बन उत्सर्जन कम...

Read more

इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

by admin
April 19, 2026
0
इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

ईशरे उदयपुर सब चेप्टर के अध्यक्ष यश सेन,अध्यक्ष निर्वाचित धीरज टांक एवं सचिव ललित अरोड़ा बनेउदयपुर। इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स (इशरे) के उदयपुर...

Read more

तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

by admin
April 19, 2026
0
तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

उदयपुर में ‘मेक माय क्राफ्ट’ आउटलेट का उद्घाटन, हस्तनिर्मित चांदी ज्वैलरी, फर्नीचर व आर्टिकल्स अब वाजिब दाम पर उपलब्ध, नाथद्वारा में भी जल्द खुलेगा शोरूमउदयपुर। चांदी की हस्तनिर्मित...

Read more
Next Post

वाहन चालकों की सुविधा के लिए सरकार फास्टैग के साथ ला रही है इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रहण (ईटीसी) प्रणाली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

VEDANTA PLAYS FOR THE SPORTS

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

April 21, 2026
पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

April 21, 2026
हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

April 20, 2026
इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

April 19, 2026
तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

April 19, 2026
राज्य के 20 हजार घरों में बनेंगे शौचालय

डीएवी एचजेएल सीनियर सेकेंडरी जावर के कक्षा-10 के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

April 18, 2026
पेसिफिक मेडिकल के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मोल्डिट क्ले और पेस्टल आर्ट से बिखेरा कला का जादू

पेसिफिक मेडिकल के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मोल्डिट क्ले और पेस्टल आर्ट से बिखेरा कला का जादू

April 17, 2026

प्रायोजित स्‍थान

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun   Aug »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?