Header Banner

पेसिफिक होटल मैनेजमेंट कॉलेज में नए सत्र का शुभारंभ

BY — August 4, 2025

उदयपुर। पेसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के पेसिफिक होटल मैनेजमेंट कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। यहां नये विद्यार्थियों का स्वागत तिलक लगाकर और गुड़ खिलाकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निदेशक विनोद कुमार सिंह भदौरिया द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गयी। यहां सीनियर्स ने जूनियर्स का स्वागत गीत के साथ किया।

निदेशक विनोद भदौरिया ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें होटल मैनेजमेंट उद्योग की महत्ता, समय प्रबंधन, अनुशासन और व्यावसायिक कौशल के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को इस क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों और चुनौतियों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में पेसिफिक विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट प्रो. हेमंत कोठारी ने भी छात्रों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने वैश्विक परिप्रेक्ष्य में होटल प्रबंधन के क्षेत्र की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह उद्योग तेजी से विकसित हो रहा है और इसमें करियर की अपार संभावनाएँ हैं। संस्थान की संकाय सदस्य डॉ. मेंहदी शर्मा ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों की जानकारी साझा की और छात्रों को उपलब्ध संसाधनों एवं सुविधाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह सत्र छात्रों के लिए अपने ज्ञान और कौशल को निखारने का एक सुनहरा अवसर है। यह आयोजन छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक शुरुआत रहा, जिसमें उन्हें अपने भविष्य की दिशा तय करने का मार्गदर्शन मिला। यहां सीनियर्स ने मनभावन प्रस्तुतियां दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply