Header Banner

पेसिफिक पॉलिटेक्निक कॉलेज में शेपिंग द फ्यूचर ऑफ माइनिंग पर सेमिनार

BY — August 6, 2025

उदयपुर। पेसिफिक यूनिवर्सिटी के पेसिफिक पॉलिटेक्निक कॉलेज में माइनिंग संकाय के विद्यार्थियों के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। निदेशक डॉ मुकेश श्रीमाली ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथी आसिफ मोहम्मद अंसारी (Mining Engineer, Dept. of Mines & Geology, Govt. of Rajasthan) एवं डॉ. हितांशु कौशल का उपरना एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।क्रार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

आसिफ मोहम्मद अंसारी ने खनन डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्रो को कहा कि आप एक ऐसे क्षेत्र में कदम रख रहे हैं जो चुनौतीपूर्ण, गतिशील और वैश्विक प्रगति का अभिन्न हिस्सा है। राजस्थान में लगभग 30,000 से अधिक सक्रिय खदानें हैं। प्रत्येक खदान को एक योग्य खनन इंजीनियर की आवश्यकता होती है, जो आपके लिए शानदार करियर संभावनाएं प्रदान करता है। उन्होने कहा खनन केवल संसाधन निकालने का काम नहीं है, यह अर्थव्यवस्थाओं को सशक्त करने, राष्ट्रों का निर्माण करने और जीवन को बनाए रखने का कार्य है। डॉ. हितांशु कौशल ने खनिजों की खोज एवं सर्वेक्षण करने की विभिन्न आधुनिक तकनिकों जैसे – ड्रोन टेक्नोलोजी, लिडार, इ.आर.एम. आदि के बारे में जानकारी दी साथ ही आर्टीफिशियल इन्टिलीजेन्स की खनन में उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होने कहा की आधुनिक प्रगतियों की शक्ति खनन उद्योग को एक उज्जवल भविष्य की ओर ले जाने में आप सभी की भूमिका अहम होगी। सुनिल शर्मा द्वारा अतिथियों को धन्यवाद दिया गया । कार्यक्रम का संचालन श्री हेमंत वैष्णव द्वारा किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply