Header Banner

भारत-जापान आर्ट एक्सचेंज प्रदर्शनी कैटलोग का विमोचन

BY — August 11, 2025

उदयपुर. भारत-जापान कला के आदान-प्रदान योजना के तहत 2024 में हुए पैसिफिक कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट (पाहेर यूनीवर्सिटी और जौकी जूनियर कॉलेज, के.एस. यू. यूनिवर्सिटी फोकुआका जापान) के संकाय सदस्य, विद्यार्थीयों के द्वारा चित्रित चित्र व मूर्ति का आयोजन ग्लोबल प्लाजा यूनीवर्सिटी परिसर में चित्र-प्रदर्शनी के रूप में किया गया। पैसिफिक कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट के डायरेक्टर, भारज-जापान कला आदान-प्रदान योजना के प्रभारी प्रोफेसर राजेश यादव ने बताया कि इस प्रदर्शनी में दोनों विश्वविद्यालय के 60 से ज्यादा विद्यार्थीयों व कला आचार्यों द्वारा निर्मित पेंटिंग्स एवं मूर्तियों को प्रदर्शित किया गया।

इस योजना की स्मारिका स्वरूप के.एस.यू. यूनिवर्सिटी जापान के PCFA जौकी नाम से अंतर्राष्ट्रीय कैटलोग प्रिंट किया गया जिसका विमोचन आज पैसिफिक यूनीवर्सिटी के ग्रुप प्रेसीडेंट प्रोफेसर बी.पी.शर्मा और पाहेर युनीवर्सिटी के प्रेसीडेंट प्रोफेसर हेमन्त कोठारी और विशिष्ट अतिथि, चित्रकार डॉ. बसंत कश्यप, डॉ.पी.जी. आमेटा और समस्त विश्वविद्यालय के डीन-डायरेक्टर्स तथा विद्यार्थीयों की उपस्थिति में विमोचन किया गया। प्रोफेसर यादव ने बताया कि पैसिफिक कला महाविद्यालय पिछले तीन वर्षों से लगभग 6 देशों के साथ अपनी अतिथि कलाकार और कला आदान-प्रदान योजना जैसे कार्यक्रम कर चुका है जिसमें आगामी कार्यक्रम साउथ कोरिया, इंडेानेशिया, श्रीलंका, नेपाल और मॉरीशस के विश्व विद्यालय शामिल है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply