पेसिफिक सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय द्वारा नव आगंतुक छात्रों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि की भूमिका विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर हेमंत कोठारी एवं विशिष्ट अतिथि की भूमिका प्रोफेसर बी.पी.शर्मा संरक्षक पैसिफिक विश्वविद्यालय द्वारा अदा की गई। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रोफेसर टी.पी.आमेटा संकाय अध्यक्ष द्वारा अतिथियों का स्वागत मेवाड़ी स्वागत परंपरा के अनुसार पगड़ी एवं उपरणा पहना कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर हेमंत कोठारी अपने उद्बोधन में नव आगंतुक छात्रों को अपने अपने शैक्षणिक लक्ष्य के प्रति जागरूक रहने और विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा प्रदान की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर बी.पी.शर्मा ने विद्यार्थियों को अपने जीवन में अनुशासित रहने और अपने ज्ञान तथा कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय के संघटक विभागों के विभागाध्यक्ष डॉ सौरभ त्यागी डॉ यशवंत मेनारिया डॉ राजेश यादव डॉ गुंजन जोशी डॉ मनोज दाधीच डॉ अबरार अहमद डाँ.मीनाक्षी पांचाल डाँ.लीना शर्मा डॉ ललित शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन प्रो. टी.पी. आमेटा संकाय अध्यक्ष सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय द्वारा ज्ञापित किया गया कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न संकाय सदस्य उपस्थित रहे।







