Header Banner

पाहेर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स केलेन्डर का विमोचन

BY — September 11, 2025

पाहेर विश्वविद्यालय में यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा वार्षिक स्पोर्ट्स केलेन्डर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रो. हेमंत कोठारी चेयरमेन यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड ने कहा कि छात्रों के शारीरिक व मानसिक विकास में खेलों का महत्वपूर्ण योगदान होता है तथा ऑल इंडिया स्तर पर पाहेर यूनिवर्सिटी के छात्रों का प्रदर्शन सदैव उत्कृष्ट रहा है।

विमोचन कार्यक्रम में प्रो. दिलेन्द्र हिरण, चेयरमेन फैकल्टी ऑफ़ साइंस & टेक्नोलॉजी, डॉ कपिलेश तिवारी, प्राचार्य पेसिफिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, डॉ हेमंत पंड्या, प्राचार्य, पेसिफिक शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, डॉ जितेन्द्र सिंह चुण्डावत, सेक्रेटरी, स्पोर्ट्स बोर्ड एवं समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply