पेसिफिक पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं पेसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ फायर एंड सेफ्टी मैनेजमेंट कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘अभ्युदय‘ का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. मुकेश श्रीमाली ने दीप प्रज्वलन कर किया।

विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मि. अभ्युदय एवं मिस अभ्युदय का चयन रहा। पेसिफिक पॉलिटेक्निक कॉलेज से माधव त्रिवेदी को मि. अभ्युदय तथा नीलू को मिस अभ्युदय चुना गया। पेसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ फायर एंड सेफ्टी मैनेजमेंट कॉलेज से शैलेश तथा निशिता चुना गया। बेस्ट ड्रेस श्रेणी में फायर एंड सेफ्टी कॉलेज से खुशी दवे तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज से प्रिया भांड को सम्मानित किया गया। बेस्ट परफॉर्मेंस में पॉलिटेक्निक कॉलेज से कैलाश गायरी एवं नित्यांशीए तथा फायर एंड सेफ्टी कॉलेज से नितिन एवं खुशी दवे विजेता रहे। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रबंधन एवं स्टाफ द्वारा सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के निर्णायक राजेश लोहार व रीना यादव थे। संचालन डॉ. वर्षा चौधरी द्वारा किया गया।















