उदयपुर। पैसिफिक विश्वविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स का 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सह पीवीएससी-II का शुभारंभ बुधवार से हुआ। शिविर में 500 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण शिविर में आर्मी, नेवल एवं एयर विंग के जयपुर, जोधपुर एवं कोटा संभाग के विभिन्न महाविद्यालयों एवं संस्थानों से आए कैडेट्स शामिल हैं।
शिविर के दौरान विभिन्न सैन्य एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षकों द्वारा कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता, ड्रिल, मैप रीडिंग, हथियार प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन तथा अन्य एनसीसी गतिविधियों से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रो. हेमंत कोठारी [ प्रेसिडेंट पाहेर विश्वविद्यालय ] ने सभी केडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस शिविर द्वारा जीवन में अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति एवं टीम भावना विकसित होगी। शिविर का शुभारम्भ विंग कमांडर नटराज डागुर द्वारा किया गया।
डॉ. कपिलेश तिवारी [ डीन फैकल्टी ऑफ एज्यूकेशन ] ने शिविर में भाग लेने वाले समस्त केडेट्स और अधिकारियों का पेसिफिक विश्वविद्यालय में हार्दिक स्वागत करते हुए शिविर एवं समस्त कार्यक्रमों हेतु शुभ कामनायें प्रदान की। शिविर व्यवस्थापक डॉ.कविता सागर ने बताया कि शिविर के दौरान समस्त गतिविधियाँ विश्वविद्यालय ग्राउन्ड पर होंगी।