Tue, September 15, 2026
Header Banner

मेवाड़ राजघराने की विजयाराज कुमारी का निधन

BY — September 15, 2026

उदयपुर। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार की राजमाता श्रीमती विजयराज कुमारी का सोमवार, 14 सितम्बर 2026 (भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी, विक्रम संवत 2083) को देवलोकगमन हो गया। वे श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ की धर्मपत्नी तथा श्रीजी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की पूज्य माताश्री थीं। उनका जन्म 21 दिसम्बर 1942 को हुआ था। उनके निधन की सूचना मिलते ही समूचे मेवाड़ अंचल में शोक की लहर दौड़ गई है।

अंतिम यात्रा : राजमाता साहिबा की अंतिम यात्रा मंगलवार 15 सितम्बर 2026 को प्रातः 8:00 बजे राजमहल, उदयपुर से महासतियाजी के लिए प्रस्थान करेगी, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
संवेदना बैठक : शोक संतप्त परिवार से मिलने एवं सांत्वना व्यक्त करने हेतु बैठक शम्भू निवास पैलेस, राजमहल (उदयपुर) में 16 से 23 सितम्बर तक दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक रखी गई है।
राजमाता के निधन पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रशासनिक हस्तियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट की हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.