Sun, September 27, 2026
Header Banner

पेसिफिक का एयरपोर्ट पर शैक्षणिक इंडस्ट्रियल विजिट

BY — September 27, 2026

उदयपुर। पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (PIHM), पाहेर यूनिवर्सिटी द्वारा विश्व पर्यटन दिवस पर महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, डबोक, उदयपुर का शैक्षणिक एवं इंडस्ट्री विजिट आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “पर्यटन को नया स्वरूप देने के लिए डिजिटल एजेंडा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” है, जो पर्यटन के भविष्य में डिजिटल तकनीक और AI की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है।

इस अवसर पर PIHM के डायरेक्टर विनोद कुमार सिंह भदौरिया ने एयरपोर्ट के ऑपरेशनल मैनेजर भरत गुप्ता का स्वागत किया। गुप्ता ने विद्यार्थियों को एयरपोर्ट ऑपरेशन्स, AAI, एयरलाइंस, हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज तथा टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में करियर के अवसरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विजिट के दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर जितेंद्र सिंह, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर सौरभ सक्सेना तथा नवजोत सिंह ने भी श्री भरत गुप्ता के साथ एविएशन सेक्टर में उपलब्ध विभिन्न करियर, ट्रेनिंग, इंटर्नशिप एवं रोजगार के अवसरों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
साथ ही पैसिफिक होटल प्रबन्धन महाविद्यालय और एयरपोर्ट के बीच संभावित MOU को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ, जो विद्यार्थियों के लिए भविष्य में बेहतर इंडस्ट्री एक्सपोजर एवं करियर के अवसर विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम की समाप्ति के दौरान डॉ. मेहंदी शर्मा, HOD – टूरिज्म ने श्री भरत गुप्ता का विशेष आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों के साथ अपने बहुमूल्य अनुभव साझा करने के लिए धन्यवाद दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.