बीआरबी ज्वेल्स के एक्सक्लूसिव शोरूम का उद्घाटन कल, उदयपुर में खुलेगा चांदी के कलात्मक उत्पादों का एक्सक्लूसिव शोरूम बीआरबी ज्वेल्स के शोरूम में मिलेगी चांदी की ज्वेलरी, बर्तन, मूर्तियां और आकर्षक उपहारों की विस्तृत रेंज
उदयपुर। चांदी के कलात्मक उत्पादों और आकर्षक आभूषणों के शौकीनों के लिए उदयपुर में एक नया एक्सक्लूसिव शोरूम शुरू होने जा रहा है। बीआरबी आर्ट एंड ज्वेल्स की ओर से पंचवटी स्थित एन.एन. आचार्य मार्ग पर कंपनी के अपने व्यावसायिक परिसर में ‘बीआरबी ज्वेल्स’ के नाम से शोरूम शुरू किया जा रहा है। शोरूम का उद्घाटन रविवार, 1 नवंबर 2026 को उदयपुर के महापौर पारस सिंघवी,श्रीमती विमला बाहेती,टेम्पसन्स के निदेशक वी.पी.राठी,सुरेश ओझा,पूर्व आईपीएस प्रसन्नकुमार खमेसरा करेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंपनी के वरिष्ठ निदेशक अशोक बाहेती ने बताया कि शोरूम में चांदी की ज्वेलरी, बर्तन, मूर्तियां, फर्नीचर और सभी अवसरों के लिए आकर्षक उपहार सहित विभिन्न प्रकार के चांदी के उत्पाद उपलब्ध होंगे।
कंपनी के निदेशक मनीष बाहेती ने बताया कि कंपनी पिछले 30 वर्षों से चांदी के विभिन्न उत्पादों का निर्माण कर रही है और देशभर के आभूषण शोरूम को इनकी आपूर्ति करती रही है। अब कंपनी अपना पहला एक्सक्लूसिव शोरूम उदयपुर में शुरू कर रही है।
निदेशक भरत बाहेती ने बताया कि कंपनी अपनी फैक्ट्री में चांदी के उत्पादों का निर्माण करती है। इनमें 92.5 प्रतिशत शुद्धता वाले उत्पाद उपलब्ध हैं। इसके अलावा देशभर में निर्मित अन्य चांदी के उत्पाद भी शोरूम में मिलेंगे।
कंपनी के निदेशक विशाल बाहेती ने बताया कि शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों को चांदी के उत्पादों के मेकिंग चार्ज पर विशेष छूट दी जाएगी। यह ऑफर 5 नवंबर 2026 तक जारी रहेगा। कंपनी के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव दर्शन बाहेती ने बताया कि शोरूम का उद्देश्य ग्राहकों को चांदी के पारंपरिक एवं आधुनिक उत्पादों की विस्तृत रेंज एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है।