Header Banner

पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला

BY — October 31, 2026

उदयपुर। पेसिफिक अकादमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में शनिवार को ‘उद्यमिता जागरूकता’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन संस्थान के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) एवं एमएसएमई, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता श्री गणेश एम., सहायक निदेशक एवं प्रभारी, एक्सटेंशन सेंटर-उदयपुर, राजकोट, एमएसएमई ने एमबीए विद्यार्थियों को उद्यमिता के क्षेत्र में नए अवसरों, नवाचार और आधुनिक विचारों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नवीन सोच के साथ अपने विचारों को व्यवसाय एवं स्टार्टअप के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं और नवाचार आधारित अवसरों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने उद्यमिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर प्रो. दीपिन माथुर, डीन, एफओसीएम ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में उद्यमिता केवल व्यवसाय शुरू करने तक सीमित नहीं है, बल्कि नवाचार, नई सोच और अवसरों को पहचानने की क्षमता भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग कर नए विचारों को सफल उद्यम में बदलने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पुष्पकांत शाकद्वीपी ने मुख्य वक्ता गणेश एम. का आभार व्यक्त किया तथा उनके ज्ञानवर्धक संबोधन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर एफओसीएम, संस्थान के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में एमबीए विद्यार्थी उपस्थित रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.