उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय के प्रबन्धन संकाय में एमबीए के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ में फैकल्टी ऑफ मैनेजमेन्ट के डीन, प्रोफेसर दिपिन माथुर एवं फैकल्टी गणों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवागन्तुक छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया।
फैकल्टी ऑफ मैनेजमेन्ट के डीन ने उद्बोधन में विद्यार्थियों को आज के चुनौतीपूर्ण वातावरण में अपनी पहचान बनाने हेतु संवाद-कौशल, त्वरित निर्णय क्षमता, मल्टीटास्कींग आदि में पारंगत होने पर बल दिया। एवं सभी विद्यार्थियों को भारतीय परम्परा के अनुसार बड़ों द्वारा छोटों का स्वागतकरने की रस्म अदायगी को सराहा।
कार्यक्रम में सीनियर एवं जूनियर के 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं मनभावन नृत्य एवं गायन की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता थी। इस प्रतियोगिता में 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मिस्टर फ्रेशर सुर्यांशु शर्मा और मिस फ्रेशर जस्मिन डायर को चुना गया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक डा. पुष्पकान्त शाकद्वीपी, डा. नरेन्द्र सिंह चावड़ा, डा. पल्लवी मेहता, डा. खुश्बु अग्रवाल, डा. जया शर्मा, डा. गौरव जोशी एवं डा. मंजिमा माथुर थे। इस कार्यक्रम के समन्वयक डा. अली यावर रेहा थे। अंत में उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।