Header Banner

पाहेर के विज्ञान एवं तकनीकी संकाय में फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026`

BY — November 7, 2026

उदयपुर। पाहेर विश्वविद्यालय के विज्ञान एवं तकनीकी संकाय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत हेतु फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का वरिष्ठ विद्यार्थियों से परिचय कराना तथा उनमें आपसी सहयोग, सौहार्द और संस्थान के प्रति अपनत्व की भावना विकसित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हेमंत कोठारी एवं विज्ञान एवं तकनीकी संकाय के डीन प्रो. दिलेन्द्र हिरन के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक गतिविधियों एवं प्रतिभा प्रदर्शन के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बनाया। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के अंतर्गत विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया गया। इसमें निधि माली को मिस फ्रेशर तथा ईशान वैष्णव को मिस्टर फ्रेशर के खिताब से सम्मानित किया गया। वहीं राहुल सिंह एवं शैलि सुथार ने बेस्ट आउटफिट पुरस्कार प्राप्त कर अपनी आकर्षक वेशभूषा और व्यक्तित्व से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समन्वयक रिया जैन एवं डॉ. शिल्पा सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर विज्ञान एवं तकनीकी संकाय के सभी विद्यार्थी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
‘आगाज 2026’ नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव रहा, जिसने विश्वविद्यालय जीवन की नई शुरुआत को उत्सवमय बनाया तथा विद्यार्थियों के बीच आपसी जुड़ाव और सकारात्मक वातावरण को प्रोत्साहित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.