राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया सहित जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिनभर रहा बधाइयों का दौर
उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन का 73वां जन्मदिन शनिवार को सेवा और सामाजिक सरोकार के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सविना पुलिया स्थित होटल जस्ता में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए 51 यूनिट रक्तदान किया।
शहर विधायक ताराचंद जैन के जन्मदिन पर सुबह से ही समर्थकों, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उन्हें शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया। रक्तदान शिविर में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़.चढक़र हिस्सा लिया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने विधायक ताराचंद जैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, पूर्व सांसद अर्जुनलाल मीणा, पूर्व विधायक नानालाल अहारी, महापौर पारस सिंघवी, शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ और प्रमोद सामर सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं ने विधायक जैन को बधाई दी। इसके अलावा प्रदेश के कई मंत्रियों, विधायकों और भाजपा संगठन से जुड़े नेताओं ने भी फोन पर विधायक जैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दिनभर समर्थकों और कार्यकर्ताओं का विधायक जैन से मिलने और उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर ने समारोह को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए एक विशेष संदेश दिया। विधायक जैन के समर्थकों ने शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया।