Header Banner

नृत्य से दिया नेत्र-देहदान का संदेश (pics)

BY — May 7, 2012

सीपीएस का वार्षिकोत्सव

उदयपुर। सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव Polaris-2012 का आयोजन सोमवार शाम सुखाडि़या रंगमंच पर बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सेना मैडल से सम्मानित कर्नल मधुर गोयल थे। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से अतिथियों, अभिभावकों का मन मोह लिया।

जहां पंजाबी भांगड़ा की जोरदार प्रस्तुति पर तालियां बजी वहीं धार्मिक और देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियों ने एक सिहरन सी दौड़ा दी। सिन्ड्रेला, वेस्टिर्न ब्लाइंड डांस प्रस्तुत कर बच्चों ने नेत्रदान व देहदान का संदेश दिया। सीपीएस की निदेशक अलका शर्मा ने बताया कि कर्नल गोयल को जम्मू-कश्मीर में 10 आतंकवादियों को मार गिराने के लिए वर्ष 2003 में सेना मैडल से सम्मामनित किया जा चुका है। इस अवसर पर सीपीएस के संयुक्त  निदेशक दीपक शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply