Header Banner

नि:शुल्क हॉबी क्लासेस शुरू

BY — May 10, 2012

उदयपुर। सम्यक सेवा संस्थान महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित चार दिवसीय हॉबी क्लासेस का शुभारम्भ आज शास्त्री सर्कल स्थित तारक गुरू ग्रन्थालय हुआ। हॉबी क्लासेस का उद्घाटन निर्मला गांगावत ने किया। संस्थान की संरक्षक सुमन लुणदिया ने बताया कि संस्थान गत चार साल से इस प्रकार की नि:शुल्क क्लासेस लगा रहा हैं।

उन्होंने बताया कि इस हॉबी क्लास में जैन समाज की समस्त महिलाओं एवं बालिकाओं को नि:शुल्क रूप से हॉबी क्लासेस में कुकिंग, नृत्य एवं योग व डाईट के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्थान की अध्यक्षा जया जेतावत ने बताया कि हॉबी क्लास में 250 महिलाएं व बालिकाएं भाग ले रही हैं। स्वागत उद्बोधन अध्यक्षा जया जेतावत ने व धन्यवाद की रस्म सचिव नीता गांगावत ने अदा की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply