Header Banner

इंडियन आइडल गिल की प्रस्तुति 26 को

BY — May 25, 2012

उदयपुर। मेवाड़ हाईटेक इंजिनियरिंग लि. के 15 वें स्थापना दिवस पर कल 26 मई को शाम साढ़े सात बजे हवा मगरी सुखेर में इण्डियन आईडल के फाइनलिस्ट कलाकार परलीनसिंह गिल की रंगारंग गीतों भरी शाम का आयोजन किया जायेगा।

मेवाड़ हाईटेक इंजिनयिंरग लि. के प्रबन्ध निदेशक सी.एस.राठौड़ ने बताया कि परलीन सिंह अपने ग्रुप के साथ  कल प्रात: मुबंई से उदयपुर पहुंचेंगे जहंा सांय साढ़े सात बजे वे गीतों के जरिये कम्पनी के देश-विदेश से आये कस्टमर का मनोरंजन करेंगे। उन्होनें बताया कि 27 मई को इसी स्थान पर सांय साढ़े बजे दिल्ली के प्रसिद्ध कव्वाल अहसान भारती अपने सभी तरह के कलाम पेश करेंगे।
निदेशक डॅा. रीना राठौड़ ने बताया कि आज से प्रारम्भ हुई तीन दिवसीय एक्स्पो में  कम्पनी की 15 मशीनों एंव उनके स्पेयर पार्टस का प्रदर्शन किया जा रहा है। नवीन तकनीकी युक्त मशीनों ने कस्टमर को काफी प्रभावित किया। विशेषकर पूर्व में टायर पर चलने वाला मोबाईल क्रेशर अब ट्रेक पर चलने लगा है जिसने ग्राहकों को काफी आकर्षित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply