Header Banner

रोटरी कोरपोरेट ने मनाया चौथा चार्टर डे

BY — June 3, 2012

उदयपुर। रोटरी क्लब कोरपोरेट ने कल होटल विष्णुप्रिया में अपना चौथा चार्टर डे धमधाम से मनाया। इस अवसर पर क्लब की संस्थापक अध्यक्ष व सहायक प्रान्तपाल मंजीत बंसल ने केक काटा गया।

क्लब अध्यक्ष प्रसून भारद्वाज ने बताया कि क्लब ने विगत चार वर्षो में सेवा के क्षेत्र में अनेक कार्य कर अपना एक मुकाम हासिल किया है। इस अवसर पर सहायक प्रान्तपाल मंजीत बंसल ने कहा कि क्लब निकट भविष्य में जनहित में कुछ ऐसे बड़े कार्य करेगा जो मील का पत्थर साबित होंगे। इस अवसर पर सचिव चिराग मेहता, अध्यक्ष निर्वाचित सौरव जैन सचिव निर्वाचित वर्षा पुरोहित,जतिन,अभिषेक, जतिन,रिद्धिमा, एक बुरा आदमी फिल्म के निर्देशक इशराक सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply