
उदयपुर। जनार्दन राय नागर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय की तीनों इकाइयों डबोक, प्रतापनगर एवं श्रमजीवी स्थित परिसरों में प्रदर्शन किया और कुलप्रमुख सहित उनके समर्थकों को हटाने की मांग की।

कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन पर धरना भी दिया। कर्मचारियों ने पूर्व उप कुलपति प्रो. दिव्यप्रभा नागर के कार्यकाल में हुई नियुक्तियों की जांच की मांग करते हुए उन्हें निरस्त करने का आग्रह किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे धन की व्यर्थ बर्बादी हो रही है।