Header Banner

हाईकोर्ट बैंच पर गठित संघर्ष समिति की नहीं बनी कार्यकारिणी

BY — June 7, 2012

अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्यों का बहिष्कार

उदयपुर। उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर एक ओर जहां अब तक संघर्ष समिति की कार्यकारिणी भी घोषित नहीं हो पाई है वहीं बार एसोसिएशन के नेतृत्व में गुरुवार को फिर न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर धरना दिया गया।

इसके बाद जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया गया। जानकारों के अनुसार हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर पूर्व में संघर्ष समिति बनाई गई थी जिसका संयोजक राव रतनसिंह को बनाया गया था। अब तक समिति की कार्यकारिणी भी घोषित नहीं हुई है जिससे इस मांग की आगे की रणनीति भी नहीं बन पा रही है। शुक्रवार को बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया और धरना देने के बाद जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे जहां जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply