Header Banner

संजय गांधी की पुण्यतिथि पर स्मरण

BY — June 23, 2012

देहात कांग्रेस द्वारा पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी
उदयपुर। पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता स्व. संजय गांधी की पुण्यतिथि पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

विचार गोष्ठी में उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी ने संजय गांधी के जीवन तथा कांग्रेस की मजबूती के लिए संघर्ष में किये गये कार्यो से युवाओं को प्रेरणा लेने का आह्वान किया। देवेन्द्रसिंह शक्तावत ने संजय गांधी द्वारा परिवार कल्याण तथा युवा कांग्रेस संगठन के लिए किये गये कार्यो को याद करते हुए उन्हें दूरदृष्टि का नेता बताया। प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने संजय गांधी को कम उम्र का परिपक्व नेता बताया तथा भारतीय मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए उनके द्वारा स्थापित मारूति उद्योग को मील का पत्थर साबित हुआ है।
कार्यक्रम में भीण्डर नगरपालिका अध्यक्ष एवं सचिव देवेन्द्रसिंह शक्तावत, प्रदेश कांग्रेस सदस्य इन्द्रा राजपुरोहित, डीसीसी सदस्य अब्दुल अजीज खान, युवा कांग्रेस महासचिव शंकर चंदेल, उपाध्यक्ष मदन पण्डित, महिला नेता कामिनी गुर्जर, प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली आदि ने संजय गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply