Header Banner

शैक्षणिक कर्मचारी संघ का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

BY — July 6, 2012

उदयपुर। समस्याओं के निराकरण में असफल रहने पर अखिल विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने क्रमिक आंदोलन की श्रृंखला में शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उसके बाद जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया।

महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष भरत व्यास ने बताया कि राज्य के विश्वविद्यालयों में गत 25 वर्ष से नियुक्तियां नहीं हुई हैं तथा रिक्त पदों को समाप्त किया जाता रहा है। सुचारू कार्य संचालन के लिए अस्थाई, अर्ध स्थायी व संविदा पर कार्मिकों को नियुक्त किया गया जिन्होंने भी 10 से 15 वर्ष की सेवाएं पूर्ण कर लीं। ऐसे कर्मचारियों को स्थायी किए जाने तथा आवश्यकतानुसार नये पद सृजित करने की मांग की गई है। एमओयू सहित अन्य माध्यमों से विश्वविद्यालय की स्वायत्तता शनै: शनै: समाप्त की जा रही है। पूर्व में समाप्त किए गए पद वापस सृजित किए जाएं तथा रिक्त पदों पर नियुक्तियों की स्वीकृति दी जाए ताकि बदहाल व्यवस्थाएं सुचारू हो सकें। उन्होंंने बताया कि अब भी कार्रवाई नहीं होने पर 13 जुलाई को एक घंटे का प्रदर्शन किया जाएगा। 20 व 21 जुलाई को पेन एवं टूलडाउन हड़ताल की जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply